Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14
Print this page

भारत-पाक तनाव के बीच CERT की सख्त चेतावनी: सैन्य जानकारी साझा करने से बचें, सोशल मीडिया पर बरतें सतर्कता Featured

 

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में बढ़ते तनाव और सुरक्षा हालातों की गंभीरता को देखते हुए नेशनल साइबर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (National CERT) ने देशभर के मीडिया संस्थानों, पत्रकारों, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा करते समय विशेष सतर्कता बरती जाए।

सैन्य गतिविधियों की जानकारी साझा करने पर सख्त चेतावनी
CERT ने हाल ही में ऐसे कई मामलों का संज्ञान लिया है, जहां सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर सेना की तैनाती, मूवमेंट और रणनीतिक गतिविधियों से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो और टिप्पणियां सामने आई हैं। एजेंसी का कहना है कि चाहे ये जानकारियां जानबूझकर साझा की गई हों या गलती से, इससे दुश्मन ताकतों को फायदा मिल सकता है और देश की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(0 votes)
BOLTA GAON DESK

Latest from BOLTA GAON DESK