Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14
Print this page

नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 दिन में 10 लाख का चालान

 दुर्ग भिलाई।' शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर इस समय दुर्ग ट्रैफिक पुलिस सख्त है। पुलिस वाहन चालकों का अल्कोहल टेस्ट कर रही है और ड्रंक पाए जाने पर उनके खिलाफ मोटा चालान काट रही है। दुर्ग पुलिस ने ऐसे लोगों को 10 लाख रुपए से अधिक चालान काटा है।

एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा ने बताया कि यातायात पुलिस ऑपरेशन सुरक्षा अभियान चला रही है। इसके तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को ना सिर्फ समझाईश दी जा रही है, बल्कि उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। उनके अधिकारियों ने पिछले 27 दिनों में 103 शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को पकड़ा है।

पुलिस ने सभी के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की है। ड्रंक एंड ड्राइव पाए जाने पर प्रत्येक वाहन चालक के खिलाफ 10 हजार रुपए का चालान काटा गया है। वो इस चालान को न्यायालय में जाकर पटा रहा है। इस तरह से अब तक कुल 10 लाख 30 हजार रुपए का इन पर दंड लगाया जा चुका है।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(0 votes)
Last modified on Wednesday, 30 April 2025 13:34
BOLTA GAON DESK

Latest from BOLTA GAON DESK