Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14
Print this page

7th Pay Commission latest news: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलेरी में होगा 90,000 रु. का इजाफा! DA को लेकर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट Featured

बोलता गांव डेस्क।।

  7th Pay Commission Latest Update : देश के करोड़ों केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी अच्छी खबर सामने आई है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आप भी महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं तो अब से पेंशनभोगियों और कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने वाली है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है। वहीं, जनवरी महीने से कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से डीए मिलेगा। खास बात ये है कि DA में बढ़ोतरी के साथ कर्मचारियों की सैलरी में पूरे 90,000 रुपये का इजाफा होने वाला है। श्रम मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों से इस बारे में जानकारी मिली है।

 

4.23 फीसदी बढ़ेगा डीए?

दरअसल, महंगाई भत्ते की गणना हर महीने श्रम ब्यूरो द्वारा जारी औद्योगिकी श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर की जाती है। लेबर मिनिस्ट्री की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर, 2022 के लिए CPI-IW 31 जनवरी, 2023 को जारी की गई थी। इसके अनुसार 7th Pay Commission के तहत इंडस्ट्रियल सेंटर्स से लिए गए CPI-IW आंकड़ों से DA कैलकुलेट किया जाता है। साथ ही आपको बता दें कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 4.23 फीसदी होती है।

 

होली के बाद मिलेगी एक्स्ट्रा सैलेरी

7th Pay Commission Latest Update : कैलकुलेशन के हिसाब से देखा जाए तो इस बार DA में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों को जबरदस्त फायदा होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, डीए में बढ़ोतरी का फायदा कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी से मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार होली से पहले कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर सकती है यानी अगले महीने से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिल सकती है।

 

सैलेरी में होगी 90,000 रुपये की बढ़ोतरी!

गणना करके देखा जाए तो DA में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों को जबरदस्त फायदा होने वाला है। मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों के डीए में इजाफा होने के बाद में अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 30,000 रुपये है तो उसकी ग्रॉस सैलरी में करीब 10800 रुपये का इजाफा हो सकता है। इसके अलावा सचिव लेवल की बात करें तो इसमें कर्मचारियों की सालाना सैलरी में 90,000 रुपये या फिर इससे भी ज्यादा का इजाफा हो सकता है।

 

 

 


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(0 votes)
BOLTA GAON DESK

Latest from BOLTA GAON DESK