Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14
Print this page

प्रदेश में कभी भी हो सकता है लॉकडाउन...बढ़ेंगी पाबंदियां, लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने दिए संकेत... Featured

बोलता गांव डेस्क।। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज उच्च स्तरीय आपात बैठक ली और प्रदेश में कोरोना के हालात की समीक्षा के बाद सभी तरह के बड़े आयोजन पर रोक लगाए जाने की बात कही है। सीएम बघेल ने इस बात को माना है कि देश के साथ छत्तीसगढ़ भी कोरोना की तीसरी लहर की ओर तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में नियंत्रण के लिए जरुरी कदम अभी से उठाए जाने के निर्देश दे दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की समीक्षा और निर्देश के बाद यह तय हो चुका है कि प्रदेश में पाबंदियों का दौर एक बार फिर शुरु होने वाला है। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश मुख्य सचिव अमिताभ जैन जल्द ही जारी कर देंगे।

IMG 20220103 171717

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिस तरह की आपात स्थिति से प्रदेश गुजरा है, दो राय नहीं कि प्रदेश में उसी तरह की स्थिति एक बार फिर लौटने वाली है। दूसरी लहर के अनुभव का लाभ लेते हुए संभावना है कि इस बार स्थिति बिगड़ने से पहले ही सख्त पाबंदियां लागू कर दी जाएंगी।

बड़े आयोजन में रोक लगाए जाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश जारी कर दिया है, जिसके तहत अब शादी सहित तमाम तरह के आयोजनों के लिए गाइड लाइन जल्द ही जारी हो जाएंगे। बता दें कि देश के कई राज्यों में स्कूल, सिनेमाघर, गार्डन और पब्लिक पैलेस को प्रतिबंधित किया जा चुका है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी नजर आने की पूरी संभावना है।

IMG 20220103 171753

 


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(1 Vote)
BOLTA GAON DESK