Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14

खबर जरा हटके: दादी ने गुजराती गरबा पर मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर गरबा का वीडियो हुआ वायरल Featured

बोलता गांव डेस्क।।IMG 20220627 161216

जैसे ही नवरात्रि शुरू होती है, लोगों में गरबा करने का जुनून सवार हो जाता है. गुजरात का मशहूर डांस फॉर्म 'गरबा' लोगों में जोश भर देता है और डांस करते वक्त अलग ही एनर्जी देखने को मिलती है. अक्सर हमने युवाओं को जोश और उत्साह से गरबा परफॉर्म करते हुए देखा है. हालांकि, बच्चे और बूढ़े लोग भी गरबा करना पसंद करते हैं, लेकिन एक बुजुर्ग महिला, जिसे लोग प्यार से दादी बुला रहे हैं; ने गुजराती गरबा (Gujarati Garba) सॉन्ग पर धांसू परफॉर्मेंस दी.

 

दादी ने गुजराती गरबा पर मचाया धमाल

 सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि एक वृद्ध महिला ने गरबा के गाने पर ऐसा धमाल मचाया कि आपको भी देखकर मजा आ जाएगा. दादी ने पीले रंग की साड़ी पहनकर कोरियोग्राफर के साथ बेहद ही मस्ती भरे अंदाज में 'ढोलिड़ा' (Dholida) गाने पर धूम मचाया. उन्होंने इतनी एनर्जी के साथ डांस किया, जिसे देखकर अच्छे-अच्छे डांसर्स के चेहरे की रंगत उड़ गई. लोग दादी के डांस को देखने के बाद जमकर वाहवाही कर रहे हैं.

यहां इस लिंक पर देखें वीडियो...

https://www.instagram.com/tv/CcaQjB_jFhn/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

IMG 20220627 161023

सोशल मीडिया पर गरबा का वीडियो हुआ वायरल

 

 बताते चले कि पिछले साल नवरात्रि के दौरान दादी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दादी ने गरबा के किसी इवेंट में लोगों के बीच डांस किया था. वह इंस्टाग्राम की रील्स पर काफी पॉपुलर हो गई थी. एक बार फिर उन्होंने गरबा पर परफॉर्म करके लोगों को चौंका दिया. उनका डांस परफॉर्मेंस लोगों से बेहद जुदा है. सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर garba lovers नाम के अकाउंट द्वारा इस वीडियो को अपलोड किया गया है.

 

 

 

 


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

R.O.NO.13129/180 " A
R.O.NO.13207/17 " B
R.O.NO.13129/180 " E

Latest Tweets


Notice: Undefined index: source in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 49
From

Notice: Undefined index: text in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 52

Notice: Undefined offset: 0 in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 70
Follow on Twitter

MP info RSS Feed