Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14

श्रमिक कार्ड बनाने के नाम पर दो सौ महिलाएं हुई ठगी का शिकार Featured

पाटन ब्लाक के ग्राम सुरपा में 200 से अधिक महिलाएं ठगी का शिकार हो गईं। श्रमिक कार्ड बनाने के नाम पर एक महिला द्वारा इन महिलाओं से एक लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई है। पीड़ित महिलाएं मंगलवार को जनपद पंचायत पाटन पहुंची और सीईओ को मामले की जानकारी दी।

05 07 2022 shramik cord

महिलाओं ने बताया कि उन्हें जो श्रमिक कार्ड जारी किया गया है, वह भी फर्जी निकला। जिस महिला ने इन सभी को झांसा दिया, वह जनपद पंचायत के ही बिहान शाखा में काम करने वाली प्रतिमा साहू संविदा कर्मी है। आज वह ड्यूटी पर नहीं आई थी। सीईओ ने मामले की जांच शुरू करा दी है।

जानकारी के मुताबिक, जनपद मुख्यालय में बिहान शाखा में काम करने वाली संविदा कर्मी प्रतिमा साहू ने ग्राम सुरपा की महिलाओं को उनका श्रमिक कार्ड बनवाने संपर्क किया था। इसके बदले प्रत्येक महिला से 200 से 500 रुपये तक वसूला गया। इस तरह से एक लाख से अधिक की वसूली इन महिलाओं से की गई। जब महिलाओं ने श्रमिक कार्ड देने के लिए दबाव बनाया तो उन्हें श्रमिक कार्ड दिया गया।

जब श्रमिक कार्ड को शासकीय कार्यालयों में ले जाकर जमा किया गया तो जानकारी हुई कि उक्त कार्ड फर्जी है। परेशान महिलाएं प्रतिमा साहू से मिलने गई तो वह गायब थी। इसके बाद महिलाएं सीईओ मुकेश कोठारी के पास पहुंची और मामले की जानकारी दी। महिलाओं ने कहा कि उनका पैसा वापस दिलाएं साथ ही फर्जीवाड़ा करने वाली महिला कर्मी प्रतिमा साहू पर कार्रवाई की जाए।

 

श्रमिक कार्ड का यह उपयोग व लाभ

-जिनका गरीबी रेखा सूची में नाम नही है ऐसे लोग बीपीएल राशन बनवा सकते है।

-कामकाजी महिलाओं को निश्शुल्क साइकिल मिलती है।

-प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ।

-महात्मा गांधी नरेगा योजना का लाभ।

-बेटी की शादी के लिए सहायता।

-राष्ट्रीय सामाजिक सहायता का लाभ।

 

जांच के लिए बनाई गई है टीम

पाटन जनपद पंचायत के सीईओ मुकेश कोठारी ने कहा कि ग्राम सुरपा की महिलाओं ने पैसे लेकर फर्जी श्रमिक कार्ड दिए जाने की शिकायत की है। मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

R.O.NO.13129/180 " A
R.O.NO.13207/17 " B
R.O.NO.13129/180 " E

Latest Tweets


Notice: Undefined index: source in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 49
From

Notice: Undefined index: text in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 52

Notice: Undefined offset: 0 in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 70
Follow on Twitter

MP info RSS Feed