बोलता गांव डेस्क।।
आसमान से बादल छंटने के बाद उत्तर दिशा से आ रही हवाओं ने छत्तीसगढ़ के मौसम को सर्द कर दिया है। अधिकतम में 2.2 और न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई है। सोमवार से दिन के तापमान में भी कमी आ सकती है। इधर, कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में जमकर पाला गिरा है। यहां का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू,,,
प्रदेश के कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज,,,
सबसे कम तापमान जशपुर में 7 डिग्री दर्ज,,,
रायपुर में 14 डिग्री न्यूनतम तापमान किया गया दर्ज,,,
कोरिया और सरगुजा में 8.5, कोरबा में 11, रायगढ़ में 12.4 डिग्री तापमान दर्ज,,,
बिलासपुर में 11.8, मुंगेली में 10.8, बलौदाबाजार में 11.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज.
राजनांदगांव में 12, दुर्ग में 11.5, महासमुंद में 11 डिग्री पहुंचा पारा,,,,
नारायणपुर में 11.4, कांकेर में 11.6, बस्तर में 14, बीजापुर में 16 और दंतेवाड़ा में 15.2 डिग्री तापमान दर्ज,,,,