Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14

वैक्सीन लगने के बाद खून के बन रहे थक्के...जानिए क्या कहता है स्वास्थ्य मंत्रालय Featured

कोरोना महामारी के बीच भारत में टीकाकरण का काम जारी है. अब तक 18 करोड़ से अधिक डोज़ दी जा चुकी है. 14 करोड़ से अधिक लोगों को पहली डोज़ मिल चुकी है और 4 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी  जा चुकी है.

भारत में कोविड-19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण के बाद रक्त में थक्का बनने (ब्लट क्लॉटिंग) के मामले बेहद कम हैं और इनकी संख्या देश में संभावित अनुमान जितनी ही है। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की राष्ट्रीय एईएफआई समिति की एक रिपोर्ट में सामने आई है। 

https://twitter.com/ANI/status/1394216429973475332?s=20

 

सरकारी सलाह

समिति ने कहा है कि कोविशील्ड लेने के बाद देश में अब तक ब्लड क्लॉटिंग के 26 मामले मिले हैं। वहीं, कोवाक्सिन को लेकर समिति को ऐसा एक भी मामला नहीं मिला है। मंत्रालय ने कोविशील्ड टीका लेने वालों को लेकर एडवाइजरी जारी की और कहा 20 दिनों तक कोई तकलीफ आने पर टीका केंद्र पर तुरंत जाएं।

सतर्क रहें -

कोरोना का कोई भी टीका लगवाने के बाद 20 दिन में संदिग्ध थ्रोम्बोम्बोलिक लक्षण दिखने पर सतर्क रहने के लिए एक सलाह जारी करेगी। कुछ देशों में टीकाकरण के बाद, खासतौर पर एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड वैक्सीन लेने के बाद रक्तस्राव व थक्के जमने की घटनाओं को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं। देश में कोविन प्लेटफॉर्म के माध्यम से 23,000 से अधिक प्रतिकूल घटनाओं की सूचना मिली थी। इनमें से केवल 700 मामले (9.3 मामले/ प्रति 10 लाख) गंभीर और गंभीर प्रकृति के बताए गए थे।

इनमें से 498 गंभीर और गंभीर घटनाओं के मामलों की समीक्षा पूरी कर ली है। इनमें से 26 मामले थक्के जमने के थे। ये कोविशील्ड से संबंधित थे,  जबकि कोवाक्सिन डोज लेने के बाद इसकी सूचना नहीं थी। ब्रिटेन में ऐसे मामले प्रति 10 लाख पर चार और जर्मनी में प्रति 10 लाख पर 10 पाए गए हैं। 


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(2 votes)
Last modified on Monday, 17 May 2021 21:01

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

R.O.NO.13129/180 " A
R.O.NO.13207/17 " B
R.O.NO.13129/180 " E

Latest Tweets


Notice: Undefined index: source in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 49
From

Notice: Undefined index: text in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 52

Notice: Undefined offset: 0 in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 70
Follow on Twitter

MP info RSS Feed